इन खिलाड़ियों पर है बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी

 

समाचार विचार/बेगूसराय: राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए एस.ए.एस उच्च विद्यालय, बलिया की टीम ( बालिका वर्ग- 17 ) सीवान के लिए रवाना हो गई है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक-07 से 09 अगस्त तक सिवान जिले में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल (बालिका) अंडर-17 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय जिले की ओर से एस.ए.एस उच्च विद्यालय, बलिया की टीम को विभाग द्वारा जर्सी प्रदान कर रवाना किया गया। 

खेल की इस विधा में बेगूसराय ने अर्जित की है कई उपलब्धियां

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रभाकर कुमार ने कहा कि  फुटबॉल खेल किसी परिचय का मोहताज नही है। आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल की अलग पहचान बनती जा रही है।बेगूसराय के खिलाड़ियों ने भी विद्यालय खेलों में कई मेडल जीत कर लाए हैं।  हमसबों की शुभकामनाएं आपलोगों के साथ है। आप बेहतर प्रदर्शन करें। इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, फुटबॉल संयोजक-चिरंजीव ठाकुर, शारीरिक शिक्षा शिक्षक रितेश कुमार, अमन कुमार और रौशन कुमार मौजूद थे।

इन खिलाड़ियों पर है बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी

फुटबॉल 17 (बालिका) वर्ग में जया पोद्दार, पल्लवी कुमारी, प्रीति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी-1, सृष्टि कुमारी, मौसम कुमारी, रीता कुमारी, दुर्गा कुमारी, रिया कुमारी, मेघा कुमारी, मौसम कुमारी-2, श्रद्धा कुमारी, पल्लवी कुमारी, छोटी कुमारी और मोनिका कुमारी शामिल हैं।टीम प्रभारी अजय कुमार एवं शालिनी कुमारी के नेतृत्व में खेलप्रेमियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

0 Comments